November 28, 2025
पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ, आईईसी सामग्री के माध्यम से जागरूकता अभियान तेज ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर । परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 21 नवंबर से 12 दिसंबर तक चल रहे पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने आईईसी सामग्री (पंपलेट) के माध्यम से पुरुष नसबंदी की आवश्यकता और महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन करते हुए सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि परिवार नियोजन में पुरुषों की बराबर की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। पुरुष नसबंदी के प्रति सकारात्मक कदम जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि पुरुष परिवार नियोजन के स्थायी साधन के रूप में नसबंदी अपनाएं, तो परिवार को बेहतर सुविधाएं और […]