November 12, 2025
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने परिवार संग किया मतदान, बोले — बिहार में फिर बनेगी एनडीए सरकार, 14 नवंबर को मनाएंगे विजय की दीपावली ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व पर भागलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार भारी बहुमत के साथ बनने जा रही है। उन्होंने कहा, “14 नवंबर को पूरा बिहार विजय की दीपावली मनाएगा, क्योंकि जनता विकास और सुशासन के पक्ष में वोट कर रही है।” अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा पाई है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को ही जनादेश देगी। दिल्ली में हुए आतंकी […]