January 27, 2026
पूर्वी ओवरब्रिज पर सड़क हादसा: शिक्षिका गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। सोमवार को पूर्वी ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसे में अजय कुमार की पत्नी नवगछिया निवासी सावित्री कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सावित्री कुमारी सुंदर चौक, भवानीपुर स्थित मावि में शिक्षिका हैं। जानकारी के अनुसार, सावित्री कुमारी अपने पति के साथ बाइक से विद्यालय रही थीं। इसी दौरान पूर्वी ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शिक्षिका के पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तात्कालिक इलाज शुरू किया। दुर्घटना के समय ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद तेज रफ्तार वाहनों और अव्यवस्थित यातायात […]