January 8, 2026
रेखा आर्य के पति के बयान के विरोध में महागठबंधन का जुलूस, पुतला दहन कर जताया आक्रोश || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में महागठबंधन की ओर से शुक्रवार को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। स्टेशन चौक से समाहरणालय गेट तक आक्रोशपूर्ण जुलूस निकाला गया, जहां उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एवं उनके पति गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन कर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। यह प्रदर्शन बिहार की महिलाओं और बेटियों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने एक सार्वजनिक मंच से यह टिप्पणी की थी कि “बिहार में 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं।” महागठबंधन नेताओं ने इसे बिहार की महिलाओं और बेटियों का घोर अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की। इस बयान के सामने […]