July 16, 2025
राजद फैला रही झूठी अफवाह, बिहार में अपराध घटा : राजू तिवारी ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर सर्किट हाउस में मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था में पहले की तुलना में सुधार हुआ है और अपराध का ग्राफ गिरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद सहित विपक्षी दल राज्य की छवि को धूमिल करने के लिए झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जनता की कहीं सुनवाई नहीं होती थी, लेकिन आज हालात बेहतर हैं। अब लोजपा (रामविलास) जात-पात से ऊपर उठकर सेवा और विकास की राजनीति कर रही है। उन्होंने आगामी 19 जुलाई को मुंगेर में होने वाली नव संकल्प महासभा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस मौके पर अमर सिंह कुशवाहा, संगीता तिवारी, सुबोध पासवान सहित […]