June 12, 2025
राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन भागलपुर में सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन मंगलवार को भागलपुर में सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सर्किट हाउस में राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में बिहार बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, भागलपुर नगर निगम के उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन सहित कई वरिष्ठ राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक जीवन और सामाजिक न्याय की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। DESK2025