August 21, 2025
रात में मनाया जन्मदिन, सुबह नहाने के दौरान डूबने से मौत – जन्मदिन का जश्न बदला मातम में ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर पीरपैंती के बाखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर गांव में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। सरकारी शिक्षक अजय कुमार साह के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार साह की शुक्रवार की सुबह नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सचिन अपने दो–तीन साथियों के साथ गांव से गुजरने वाली नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसके दो साथी सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन सचिन गहरे पानी में डूब गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने उसका शव बाहर निकाला। बताया जाता है कि शिक्षक अजय कुमार साह अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। पुत्र का जन्मदिन मनाने के लिए ही परिवार बाबूपुर पैतृक गांव आया था। पिता ने बताया कि […]