July 9, 2025
रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर ECREU का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, नैतिक समर्थन में आयोजित हुआ पैदल मार्च ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (AICCTU) से संबद्ध ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU) द्वारा बुधवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में नैतिक रूप से शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य देशभर के श्रमिकों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को उजागर करना है। इस अवसर पर नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर यूनियन की थाना शाखा के पदाधिकारी—सचिव शशिकांत प्रसाद मंडल, अध्यक्ष विभाष कुमार, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, संयुक्त सचिव तेजपाल तेजा सहित अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने जनसभा कर अपनी आवाज बुलंद की और बाद में एक पैदल मार्च भी निकाला। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने इस हड़ताल […]