January 6, 2026
नवगछिया स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, रेलवे भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त || GS NEW
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह अभियान पश्चिमी केबिन के समीप से आरंभ होकर नवगछिया स्टेशन स्थित काली मंदिर तक चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से बनी झुग्गियों, झौपड़ियों तथा दुकानों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान रेलवे की जमीन पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। इस क्रम में अवैध रूप से निर्मित झोपड़ियां, पान-पुड़िया की दुकानें, मांस एवं मछली की दुकानें जेसीबी मशीन से ध्वस्त की गईं। अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय थाना की पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न […]