February 26, 2026
नवगछिया रेलवे स्टेशन पार्किंग स्टैंड की ई-निविदा संपन्न, रेलवे को मिलेगा लाखों का राजस्व || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड स्थित नवगछिया रेलवे स्टेशन के उत्तरी दिशा में अवस्थित पार्किंग स्टैंड की ई-निविदा 25 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह निविदा सोनपुर मंडल की ओर से पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के तहत आयोजित की गई, जिससे रेलवे को प्रतिवर्ष 5,53,855 रुपये का वार्षिक लाइसेंस शुल्क प्राप्त होगा। मंडल प्रशासन के अनुसार जीएसटी सहित आगामी तीन वर्षों में लगभग 19.60 लाख रुपये का कुल रेल राजस्व अर्जित होने की संभावना है। रेल प्रशासन ने बताया कि पार्किंग स्टैंड के सुव्यवस्थित संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर […]