November 15, 2025
राज्यस्तरीय एवं प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 26 नवंबर तक सैंडिस कंपाउंड में ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025 के तहत भागलपुर को राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडलीय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है। जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा यह प्रतियोगिता 17 नवंबर से 26 नवंबर तक सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 नवंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल मैदान उपलब्ध कराने हेतु पिछले पाँच दिनों से मैदान की ग्रास कटिंग का कार्य चल रहा है। सभी मैच […]