January 1, 2026
नवगछिया-कटरिया मार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, कोच का शीशा टूटा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया और कटरिया स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार पासी ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन आठ बजकर 20 मिनट पर पहुँचनी थी, लेकिन गाड़ी चार घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुँची। उन्होंने बताया कि नवगछिया स्टेशन से खुलने के बाद राजधानी एक्सप्रेस कटरिया स्टेशन से पहले पत्थरबाजी का शिकार हुई। इस घटना में कोच संख्या एच-वन के केबीन डी के बर्थ नंबर 11 और 12 का शीशा टूट गया। आरपीएफ थाना नवगछिया में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी आरपीएफ हेड कांस्टेबल मु. कलीम अंसारी और राजीव रंजन के बयान पर दर्ज की गई है। मु. कलीम अंसारी ने […]