February 20, 2026
रजन्दीपुर में श्री श्री 108 महा विष्णु यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के ग्राम रजन्दीपुर में आयोजित होने वाले श्री श्री 108 महा विष्णु यज्ञ के शुभारंभ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दुर्गा स्थान प्रांगण से प्रारंभ होकर बाबूपुर गंगा घाट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश में गंगाजल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच पुनः दुर्गा स्थान प्रांगण लौटे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। पूरे मार्ग में “हरि बोल” और “विष्णु भगवान की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गांव की सड़कों पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। युवाओं की टोली ढोल-नगाड़ों के साथ चल रही थी, जिससे माहौल पूरी […]