Tag Archives: Rajswa

Noimg

राजस्व महाअभियान और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर गोपालपुर थाना में बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : गोपालपुर थाना परिसर में गुरुवार को बाढ़ और राजस्व महाअभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोपालपुर अंचल अधिकारी रोशन कुमार ने की। इस दौरान प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों को इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। अंचल अधिकारी ने बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित पंचायतों में तत्काल अनुश्रवण बैठक आयोजित करने और उसकी रिपोर्ट शीघ्र अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्य को समय पर और प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता मिल सके। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार सहित सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में उपस्थित […]

Noimg

राजस्व अधिकारी को धमकी देने का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी राजस्व अधिकारी भरत कुमार झा ने नारायणपुर गांव के एक स्थानीय व्यक्ति पर चकरामी स्थित किराये के आवास पर आकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने, हथियार का भय दिखाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। भरत झा ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे नारायणपुर गांव के अवधेश यादव के पुत्र अभिषेक कुमार सर्वे संबंधित सूचना के बहाने उनके चकरामी स्थित किराये के आवास पर आए थे। भरत झा ने अभिषेक को बताया कि सर्वे संबंधित सूचना पंचायत सरकार भवन, भवानीपुर में मिल जाएगी। इस पर अभिषेक ने राजस्व रसीद कटाने में समस्या की बात कही। झा के अनुसार, जब उन्होंने अंचल ऑफिस के लिए […]