January 19, 2026
राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर ।बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक एवं बालिका) का प्रशिक्षण शिविर दलसिंहसराय (समस्तीपुर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मोतिहारी में आयोजित 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित 14 बालक एवं 14 बालिका खिलाड़ियों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को बेहतर रूप से तैयार करना था। प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी दिलीप कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की […]