Tag Archives: rajya stariy

Noimg

राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने नालंदा रवाना हुई भागलपुर की टीम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-15 सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल बालक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर की 18 सदस्यीय टीम नालंदा रवाना हुई। टीम को जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव फारूक आजम, फैसल खान, असर आलम अच्छू, खेल कार्यालय के लिपिक सतीश चंद्र, नसर आलम, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, इजान मजीद आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि 29 जुलाई को सैंडिस कंपाउंड में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुस्लिम इंटर हाई स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया था। इसी के आधार […]