August 10, 2025
रक्षाबंधन पर्व पर नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में उमड़ा उल्लास, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी रक्षा सूत्र ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया : सावन मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उल्लास और उमंग के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सावन की पूर्णिमा रक्षाबंधन पर भाई-बहन के इस प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक यह पर्व परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी में जुट गई थीं। घर-घर में पूजा की थाली सजाई गई। थालियों में राखी, अक्षत, रोली, दीपक और मिठाइयाँ रखी गईं। जैसे ही शुभ मुहूर्त आया, बहनों ने भाइयों को तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों को […]