July 12, 2025
रामलीला में लक्ष्मण शक्ति और श्रीराम विलाप का भावपूर्ण मंचन, दर्शक भावविभोर ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में जय मां भवानी श्रीरामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव के सातवें दिन शुक्रवार की रात लक्ष्मण शक्ति और श्रीराम विलाप की लीला का भव्य मंचन किया गया। यह आयोजन 5 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को मंचित लीला में दर्शाया गया कि कैसे भगवान श्रीराम, सुग्रीव और जामवंत के साथ मंत्रणा कर वानर सेना को लंका पर चढ़ाई का आदेश देते हैं। रावण के दूतों द्वारा यह समाचार मिलने पर कि वानर सेना लंका के द्वार तक पहुंच चुकी है, रावण […]