July 7, 2025
रामलीला में दिखी धर्म-अधर्म की जंग, राम के बाणों से कांपे राक्षस ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025रामलीला मंच पर गूंजा धर्म का जयघोष, ताड़का-मारीच वध की लीला ने बांधा समां नवगछिया बाजार स्थित घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में चल रहे भव्य श्रीरामलीला महोत्सव के दूसरे दिन रविवार की रात श्रद्धालुओं ने धर्म और अधर्म के संघर्ष की जीवंत प्रस्तुति देखी। जय मां भवानी श्रीरामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम (उत्तर प्रदेश) के कलाकारों द्वारा मंचित लीला में मुनि विश्वामित्र का अयोध्या आगमन, ताड़का वध और मारीच दरबार की घटनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। मंचन की शुरुआत उस प्रसंग से हुई जब महाबली मारीच और सुबाहु चारों दिशाओं में आतंक मचाते हैं और यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठानों को विध्वस्त करते हैं। इस संकट से चिंतित होकर महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचते हैं और चक्रवर्ती सम्राट दशरथ […]