February 23, 2026
रामनगर में सो रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। घायल युवक की पहचान मुकेश मंडल (25 वर्ष), पिता वासुदेव मंडल, निवासी रामनगर, थाना सबौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश मंडल अपनी मौसी के घर रामनगर में सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लग गई, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों […]