February 17, 2026
रंगदारी वसूली मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया. खरीक थाना पुलिस ने रंगदारी वसूली के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नया टोला विशपुरिया निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को खरीक थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि अम्भो–ध्रुवगंज सड़क मार्ग पर दो अपराधी हथियार का भय दिखाकर राहगीरों एवं वाहन चालकों से रंगदारी वसूल रहे हैं। सूचना मिलते ही खरीक थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना […]