November 3, 2025
रंगरा चौक में जीविका दीदियों ने लिया मतदान का संकल्प ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा चौक प्रखंड में विकासशील जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों से आगामी 11 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। साथ ही संकल्प सभा का आयोजन कर सभी जीविका दीदियों ने स्वयं मतदान करने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को […]