January 12, 2026
रंगरा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना, वृद्ध सड़क पार करते समय गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को सड़क पर एक गंभीर दुर्घटना घटी। गांव के मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के समीप सड़क पार कर रहे वृद्ध रामावतार यादव पिता सुरेंद्र यादव को बाइक ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, वृद्ध रामावतार यादव सड़क पार कर रहे थे और अचानक बीच सड़क पर रुक गए। इसी दौरान एक बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और वृद्ध से टकरा गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि रामावतार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सड़क से उठाकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय […]