January 30, 2026
रंगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृत छात्रा की पहचान पुष्पा कुमारी (कक्षा 10वीं), पिता पंकज सिंह, निवासी मुरली गांव के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि मृत्यु के कारणों को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में आवश्यक औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही परिजन वहां से […]