February 9, 2026
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा छात्राओं को आपदा से बचाव का विशेष प्रशिक्षण || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), नई दिल्ली की बिहटा (पटना) टीम द्वारा छात्राओं को आपदा से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों की सहायता करने के लिए छात्राओं को सक्षम बनाना रहा। एनडीआरएफ टीम के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने छात्राओं को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान बाढ़ और आग से बचाव, प्राथमिक उपचार, दुर्घटना की स्थिति में शरीर से अधिक रक्तस्राव को रोकने के उपाय सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गोपालपुर क्षेत्र के तीनटंगा […]