August 3, 2025
राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में सफल छात्राओं को सम्मानित ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया प्रमाण पत्र प्रदान भागलपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में सफल छात्राओं को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम भागलपुर के जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें कई छात्राओं को उनकी शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में बिहपुर प्रखंड से सिमरन निषाद, सिमरन कुमारी, दीक्षा कुमारी और खुशी कुमारी ने सफलता प्राप्त की। ये सभी छात्राएं क्रमशः राजेश सिंह, शंकर सिंह, राजेश चौरसिया और उमेश साह की पुत्रियां हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि प्रखंड और जिले का भी गौरव बढ़ाया। मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने […]