February 7, 2026
राष्ट्रीय बालिका दिवस– 2026 के अवसर पर सेंडिस कंपाउंड में हुआ मिनी मैराथन प्रतियोगिता|| GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस– 2026 के अवसर पर 7 फरवरी को प्रस्तावित गतिविधियों के अंतर्गत भागलपुर जिला के सेंडिस कंपाउंड में शनिवार को मिनी मैराथन/वॉकथान प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में आगमन के अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत बाल विकास निगम भागलपुर की टीम द्वारा किया गया, जिसमें बालिकाओं के अधिकार, समानता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् अनुपमा कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस भागलपुर द्वारा जिलाधिकारी भागलपुर नवल किशोर चौधरी को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही उप विकास आयुक्त, भागलपुर प्रदीप सिंह का […]