August 30, 2025
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग ख़ुटहरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे कहलगांव, किसनिचक, मौलटोला व पीरपैंती की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने विधिवत पूजन करके किए। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला पीरपैंती, कहलगांव के बीच समान रहा। सभी प्रतिभागियों को कलम देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक अंकज मंडल, अंबिका मंडल रहे। स्कोरर प्रीतम कुमार, कल्पना कुमारी रही। उद्घोषक रतन कुमार, मधु, प्रिया कुमारी रही। DESK2025