March 10, 2026
राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में नवगछिया की बेटी गरिमा चौधरी का चयन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया की प्रतिभाशाली बेटी गरिमा चौधरी ने नृत्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रसिद्ध नृत्य प्रतियोगिता इंडियाज बेस्ट डांसर के पांचवें सत्र में उनका चयन देश के शीर्ष 30 प्रतिभागियों में हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक चरण में देशभर से प्रतिभागियों का चयन सामाजिक माध्यम इंस्टाग्राम के जरिए किया गया था, जिसमें गरिमा चौधरी का चयन पहले शीर्ष 60 प्रतिभागियों में हुआ। इसके बाद आयोजित चयन चरण में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 30 में स्थान प्राप्त किया। अब 12 मार्च को होने वाले अगले चरण में वे शीर्ष 15 में पहुंचने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। गरिमा चौधरी वर्तमान में दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय विज्ञान विहार में कक्षा 12 की छात्रा […]