September 15, 2025
राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल नवगछिया का अंचल सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल नवगछिया का अंचल सम्मेलन सामुदायिक भवन झरकहवा में आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला सचिव श्यामनंदन सिंह, राज्य प्रतिनिधि त्रिपुरारी चौधरी और जिला अंकेक्षक जितेंद्र कुमार ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने हिंदी को राष्ट्र का गौरव और सम्मान बताया। अंचल चुनाव हेतु प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने करते हुए चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नियमों से अवगत कराया। तदोपरांत पुरानी कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई तथा नये कमिटी गठन हेतु पैनल […]