Tag Archives: Rashtriya khel

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 से 31 अगस्त तक भागलपुर  होंगे विविध खेल कार्यक्रम ||GS NEWS 

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 29 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और फिटनेस अभियानों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को खेल व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि इन तीन दिनों में खेल भवन भागलपुर एक बड़े खेल महाकुंभ का रूप ले लेगा। आयोजन में दौड़, योग, क्विज़, वाद-विवाद, पेंटिंग, कबड्डी, साइक्लिंग, स्पून रेस और म्यूजिकल चेयर […]