July 13, 2025
रेंगते हुए भोले के दरबार की ओर बढ़ा दिव्यांग कांवरिया, अटूट आस्था ने किया सभी को नतमस्तक ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। सावन के पवित्र महीने में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर तक कांवरियों की अपार भीड़ उमड़ती है। हर कोई अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करने निकलता है। इसी श्रद्धालु समूह में कोलकाता से आए एक दिव्यांग कांवरिया रंजीत चटर्जी की आस्था ने सभी को भावुक कर दिया। पैरों से चलने में असमर्थ रंजीत चटर्जी अपनी हथेलियों और घुटनों के सहारे कांवर पथ पर कठिन और लंबी यात्रा तय कर रहे हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य है — देवघर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को गंगाजल चढ़ाना। उनका संकल्प और साहस हर किसी को नमन करने पर मजबूर कर रहा है। रंजीत ने कहा कि भले ही शरीर साथ न दे, लेकिन आस्था में कोई बाधा नहीं […]