July 8, 2025
रिजल्ट में गड़बड़ी से नाराज़ टीएनबी कॉलेज के छात्र, ताला बंदी की चेतावनी ||GS NEWS
भागलपुरDESK2025भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अधीन टी.एन.बी कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम में हुई गंभीर अनियमितताओं को लेकर आक्रोशित हैं। छात्रों का आरोप है कि समय पर परीक्षा देने और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद उनके परिणाम में उन्हें “Absent” यानी अनुपस्थित दिखा दिया गया है। छात्रों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। इसी को लेकर मंगलवार को छात्र राजद के कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज प्रशासन से मिलने पहुँचा। प्राचार्य की अनुपस्थिति में छात्रों ने अपना ज्ञापन प्रभारी अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर छात्र नेता देव सूरज […]