August 23, 2025
रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला सम्मान ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का चौथा और अंतिम दिन खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहद खास रहा। अंतिम दिन अंडर-16 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल खरीक और बिहपुर के बीच खेला गया, जिसमें बिहपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खरीक को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बिहपुर की ओर से प्रियांशु कुमार का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। दूसरा सेमीफाइनल नाथनगर और सन्हौला के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सन्हौला ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए नाथनगर को 2-1 से पराजित किया। सन्हौला की ओर से उमर अब्दुल और मो. जुनैद ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला अपराह्न 3 […]