Tag Archives: saamp kaatne se

Noimg

सांप काटने से बच्ची की मौत, डीएम के आदेश पर रात में ही हुआ पोस्टमार्टम, विसरा जांच को भेजा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव की पांच वर्षीय लक्ष्मी कुमारी की सांप काटने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका अजीत कुमार की पुत्री थी। घटना मंगलवार देर शाम की है, जब लक्ष्मी अपनी दादी के साथ खेत में मूंग तोड़ने गई थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। परंतु परिजन बच्ची को भागलपुर अस्पताल ले जाने की बजाय एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां इलाज नहीं हो सका। इसी दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों […]