March 9, 2026
सबौर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । सबौर महाविद्यालय, सबौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रभारी प्राचार्य को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं और महिला शिक्षकेत्तर कर्मियों ने मिलकर केक काटकर महिला दिवस मनाया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन ने सभी महिला शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. अनिता कुमारी ने कहा कि महिला दिवस महिला सशक्तिकरण की पहचान है। वहीं डॉ. रंजना कुमारी ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। डॉ. बी. नूरजहां ने कहा कि यह दिवस […]