March 9, 2026
सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने की लगभग 30 आवेदनों की सुनवाई || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर ।सात निश्चय–3 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के तहत सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों के आवेदनों की सुनवाई की। इस दौरान करीब 30 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें लंबित पेंशन, भूमि विवाद, भू-अर्जन, दाखिल-खारिज सहित विभिन्न मामलों से जुड़े आवेदन शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान वरीय उप समाहर्ता अंकिता चौधरी भी उपस्थित थीं। Chanchal Jha