February 26, 2026
सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, मायागंज अस्पताल रेफर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड स्थित फोर लेन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के दौरान बाइक सवारों का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक घायल हो गए। घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की तथा तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। घायलों […]