September 27, 2025
सदर अस्पताल सहित जिलेभर में मनाया गया विश्व गर्भनिरोधक दिवस ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल भागलपुर सहित शाहकुंड, नवगछिया, पीरपैंती और कहलगांव प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पतालों में कार्यरत ममता दीदी, लेबर रूम नर्स और क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएसआई इंडिया की प्रोग्राम मैनेजर रितु तिवारी ने आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में बेहतर गर्भनिरोधक सेवाएँ प्रदान करें, योग्य दंपतियों पर विशेष ध्यान दें और नए दंपतियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व गर्भनिरोधक दिवस का मुख्य उद्देश्य […]