March 16, 2026
स्केटिंग करते हुए 90 दिनों में केदारनाथ पहुंचने का संकल्प, साहेबगंज के भूतनाथ मंदिर से रवाना हुए सन्नी कुमार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए मुंगेर जिले के असरगंज गांव निवासी सन्नी कुमार ने स्केटिंग करते हुए बाबा केदारनाथ धाम तक पहुंचने का संकल्प लिया है। अपने इस अनोखे और साहसिक सफर की शुरुआत उन्होंने रविवार को भागलपुर के साहेबगंज स्थित भूतनाथ मंदिर से की। सन्नी का लक्ष्य है कि वह लगभग 90 दिनों में स्केटिंग करते हुए केदारनाथ धाम तक पहुंचेंगे। बताया जाता है कि सन्नी कुमार वर्तमान में भागलपुर के साहेबगंज इलाके में एक लॉज में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में नियमित रूप से स्केटिंग का अभ्यास भी करते हैं। सन्नी ने बताया कि बचपन से ही उनके मन […]