February 22, 2026
भागलपुर में निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर संपन्न, सैकड़ों बच्चों की हुई जाँच || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के आईएमए भवन लाजपत पार्क में आयोजित निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जीवन जागृति सोसाइटी एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों की हृदय संबंधी जांच की गई। शिविर में मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना की शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ टीम द्वारा बच्चों की इको जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों में हृदय रोग के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विशेष जोर दिया। जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह आईएपी भागलपुर के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य […]