January 30, 2026
जमीन विवाद में हत्या मामले में मुख्य आरोपी दोषी करार, सजा पर 13 फरवरी को होगी सुनवाई || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी की अदालत ने जमीन विवाद में हुई हत्या के एक मामले में मुख्य आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी करार दिया गया आरोपी सोनवर्षा निवासी गुंजन कुंवर है। यह मामला 15 फरवरी 2020 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा बड़घड़ी निवासी निधु कुंवर उर्फ अमित कुंवर की जमीन विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी पक्ष द्वारा कुल्हाड़ी से भी प्रहार किए जाने का आरोप है। इस संबंध में मृतक के पिता विनय कुंवर के बयान पर बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में छर्रापट्टी सोनवर्षा निवासी गुंजन कुंवर, अंकित कुंवर, मुकेश […]