January 17, 2026
सम्मान-जीवन आसान’ को लेकर डीएम एसएसपी की अध्यक्षता में हुआ प्रेस सम्मेलन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शनिवार को बिहार सरकार के सात निश्चय- 3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय- 3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (ईजी ऑफ लिविंग) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उसके जीवन को और आसान बनाना है। ऐसा देखा गया है कि आम लोग जब अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचते हैं तो अधिकारी उपस्थित नहीं रहते हैं, जिसके कारण उन्हें असुविधा होती […]