Tag Archives: Samay pr

Noimg

समय पर इलाज न मिलने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने मायागंज अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला निवासी शिव शंकर चौधरी की मौत इलाज में देरी के कारण हो गई। परिजनों का आरोप है कि मायागंज अस्पताल की लापरवाही ने उनकी जान ले ली। बताया गया कि बीते दिन शिव शंकर चौधरी अपने घर में अचानक गिर पड़े थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिवार ने तुरंत उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, वे उन्हें कल शाम करीब 4 बजे मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती भी करवा दिया गया, लेकिन देर रात तक और अगले दिन सुबह तक कोई डॉक्टर उन्हें देखने तक नहीं आया। उचित इलाज के अभाव […]

Noimg

समय पर बारिश नहीं होने के चलते इस बार धान का आच्छादन हुआ कम, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी आत्मा की नहीं ले पाएंगे इस साल कतरनी चूड़ा और चावल का आनंद || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जिले में इस वर्ष समय पर बारिश नहीं होने के कारण धान का आच्छादन कम हुआ है। विशेषकर प्रसिद्ध कतरनी धान की खेती इस वर्ष कम हुई है। साथ ही साथ अब इसके उत्पादन पर भी किसानों में संशय बरकरार है। वहीं आशंका है कि देश के महामहिम राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री समेत देश के कई गणमान्य भी इसका आनंद नहीं ले सकेंगे। दरअसल बारिश नहीं होने के कारण पूर्वांचल के धान का कटोरा कहे जाने वाले जगदीशपुर में इस वर्ष 100 से डेढ़ सौ एकड़ में ही खेती हुई है लगातार बारिश नहीं होने के कारण फसल को नुकसान हुआ है। जिस समय धान की बालियां लाल होकर झुक जाती थी या धान कटाई की तैयारियां होती थी। […]

गोपालपुर : समय पर एंबुलेंस नहीं पहुँचने पर प्रसूता का हुआ गर्भपात, चालक पर लापरवाही का लगाया आरोप ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाDESK 040

थाना क्षेत्र के पचगछिया निवासी मो सद्दाम हुसैन ने पीएचसी के एंबुलेंस चालक पर फोन नहीं उठाने के कारण समय पर प्रसूता को डिलवरी हेतु पीएचसी नहीं लाने के कारण गर्भपात होने का आरोप लगाते हुए गोपालपुर थाना में आवेदन दिया है। एंबुलेंस चालक सम्राट ने बताया कि मैं पीएचसी से प्रसूता को घर पहुँचाने मालपुर गाँव गया था। वापस आने के दौरान एक बार फोन की घंटी बजी। परन्तु इसके बाद ही फोन का स्विच चार्ज नहीं रहने के कारण ऑफ हो गया। जिस कारण पूरी जानकारी नहीं हो सकी। दूसरी ओर प्रसूता रसीना ख़ातून के परिजन मो सद्दाम ने बताया कि ड्राइवर द्वारा बार बार फोन नहीं उठाने के बाद बाइक से पीएचसी गोपालपुर प्रसूता को लेकर पहुँचा।जहाँ […]