March 7, 2026
बिहार दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने की तैयारी, समीक्षा भवन में हुई अहम बैठक || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले में बिहार दिवस 2026 के भव्य आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार दिवस को सफल एवं आकर्षक ढंग से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, भागलपुर द्वारा पिछले वर्ष आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया और उससे जुड़े अनुभवों व सुझावों पर भी चर्चा की गई, ताकि इस वर्ष का आयोजन और अधिक बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा […]