Tag Archives: Samrat Chaudhary ka

सम्राट चौधरी का बड़ा एलान -नवगछिया को बनाया जाएगा पूर्ण प्रशासनिक जिला’ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बिहपुर : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि एनडीए सरकार बनने पर बिहार में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला बनाया जाएगा और भागलपुर में हवाई अड्डा विकसित किया जाएगा। उन्होंने महागठबंधन पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और महिलाओं को दिए जा रहे आरक्षण का भी उल्लेख किया। डिप्टी सीएम ने अठगामा उच्च विद्यालय के मैदान में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी ई. शैलेंद्र के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि इस बार सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को नौकरी […]

Noimg

सम्राट चौधरी का भाजयुमो के नेतृत्व में किया गया अभिनंदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : आशा उपेन्द्र कुशवाहा सेवा सदन बलाहा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का नागरिक अभिनंदन भाजयुमो के नेतृत्व में किया गया. चौधरी के काफिले में भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे. काफिला नारायणपुर चौक से मधुरापुर बाजार होते हुए कुशवाहा सेवा सदन बलाहा पहुंचा. जहां चौधरी का नागरिक अभिनंदन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता विजय सिंह कुशवाहा व संचालन चितरंजन सिंह कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ एमएलसी डॉ एनके यादव, स्थानीय विधायक ई.शैलेंद्र, भाजपा नेता बंटी यादव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पवन यादव समेत अन्य भाजपा नेता मंचासीन थे. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन की बरसी व विकास की पुण्य तिथि है. बिहार में सुशासन […]