March 14, 2026
समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैजानी में चिन्हित जनसंवाद स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे पंडाल, मंच तथा स्टॉल के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। संवेदक ने अधिकारियों को बताया कि पंडाल का निर्माण कार्य रात तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग स्थल तथा हेलीपैड निर्माण […]