December 29, 2025
बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने हरियो के समीप कोसी तटबंध सड़क का किया शिलान्यास, सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेंद्र ने रविवार को बिहपुर प्रखंड अंतर्गत हरियो के समीप कोसी तटबंध पर बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी और सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। विधायक ने बताया कि बिहपुर पीएमजीएसवाई सड़क सतीशनगर–जयरामपुर से हरियो कोसी त्रिमुहान एनएच-106 तक कुल लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जाएगा। इस सड़क पर कुल चार करोड़ 52 लाख 320 रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल आम लोगों की आवागमन सुविधा को बेहतर बनाएगी, बल्कि किसानों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध […]