February 19, 2026
सन वैली के उपप्रधानाचार्य कुंदन कुमार को ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार’ से किया जाएगा सम्मानित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सन वैली पब्लिक स्कूल के उपप्रधानाचार्य कुंदन कुमार को ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह आगामी 22 फरवरी को भागलपुर में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के साहित्यकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो। कुंदन कुमार पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। वे नन्हे-मुन्ने […]