January 1, 2026
नव वर्ष पर अभिनेत्री संचिता बसु ने परिवार संग जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। नव वर्ष के स्वागत में जहां शहर के होटल, रेस्टोरेंट और विवाह भवनों में लोग जश्न मनाने में जुटे रहे, वहीं भागलपुर में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। 31 दिसंबर की रात प्राची सेवा ट्रस्ट के बैनर तले सोशल मीडिया सेंसेशन और फिल्म अभिनेत्री संचिता बसु ने अपने परिवार के साथ सड़क किनारे रात गुजारने वाले जरूरतमंदों और रिक्शा चालकों के बीच कंबल एवं भोजन का वितरण कर नए साल का स्वागत किया। अभिनेत्री संचिता बसु ने तिलकामांझी, आदमपुर, घंटाघर, कोतवाली सहित शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर ठंड से जूझ रहे लोगों की मदद की। दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल और भोजन उपलब्ध कराकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। इस मानवीय पहल से […]